नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव के लिए मंगलवार को केरल जाएंगे। वह तमिलनाडु भी जाएंगे।
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव के लिए मंगलवार को केरल जाएंगे। वह तमिलनाडु भी जाएंगे।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मंगलवार को केरल के कोझिकोड पहुंचेंगे, जहां वह तीसरे वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव को संबोधित करेंगे।
बयान में कहा गया है कि मोदी उसके बाद तमिलनाडु के कोयम्बटूर प्रस्थान कर जाएंगे, जहां वह ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल की इमारत का उद्घाटन करेंगे और इसे तमिलनाडु सरकार को सौंपेंगे।
dharmpath.com dharmpath