ट्रेन से यात्रियों के रुपये व मंगलसूत्र चोरी

दिल्ली से झांसी आ रही कर्नाटका एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-5 में हरियाणा के पलवल स्थित तोपखाना निवासी अनीता पत्नी भूरे सिंह यात्रा कर रही थीं। ट्रेन जब फरीदाबाद से गुजर रही थी, इसी दौरान चोर उनका बैग चोरी कर भाग गए। बैग में सोने का मंगलसूत्र, दस हजार रुपये नकद व अन्य सामान रखा हुआ था।

पीड़िता ने झांसी पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत झांसी जीआरपी से की। वहीं दूसरी ओर उदयापुर से झांसी के लिए टीकमगढ़ पैसेंजर ट्रेन में शिवपुरी के बांसगढ़ करैरा निवासी लायकराम पुत्र घासीराम यात्रा कर रहा था।

लायकराम ने झांसी पहुंचकर जीआरपी से लिखित शिकायत की है कि ट्रेन जब ललितपुर स्टेशन पर थी, तभी वहां कुछ महिलाएं कोच में चढ़ीं और बांसी पर उतर गईं। ट्रेन जब झांसी पहुंचने वाली थी, तभी उसे पता चला कि उसका बैग चोरी हो गया है। बैग में कीमती सामान रखा हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493