गुड़गांव में एनआईआई पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

गुड़गांव, 1 फरवरी (आईएएनएस)। सऊदी अरब के एक निजी एयरलाइंस में काम करने वाले अनिवासी भारतीय पर गुड़गांव में एक विधवा से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि उसने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया।

33 वर्षीय महिला जो दिल्ली एयरपोर्ट पर एक निजी कंपनी में काम करती है ने क्षितिज नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

महिला का कहना है कि क्षितिज से उसका परिचय एक सहकर्मी के माध्यम से हुआ था। वह नवंबर 2015 में एक हफ्ते के लिए भारत आया था और इसी दौरान उनके बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। उसने उसे शादी का झांसा देकर यह संबंध बनाए।

महिला ने बताया कि उसके बाद क्षितिज सऊदी अरब लौट गया और उसने उससे संपर्क तोड़ लिया। यहां तक कि उसने न सिर्फ उसका फोन नंबर ब्लॉक किया, बल्कि सोशल वेबसाइटों पर भी उसे ब्लॉक कर दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त हवा सिंह ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493