रामपुर, 2 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र और बहू शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, जिले के शहजादनगर थाना क्षेत्र के ककरौला गांव के यासीन बेटे और बहू के साथ मोटरसाइकिल से रामपुर आ रहे थे।
मोदी होटल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath