भोपाल, 2 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के एक प्लास्टिक कारखाने में मंगलवार दोपहर आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग की छह गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं।
अग्नि शमन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सांवेर रोड स्थित प्लास्टिक कारखाने में मंगलवार दोपहर आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए अग्नि शमन विभाग की छह गाड़ियां लगी हुई हैं। आग की लपटें काफी दूर से नजर आ रही हैं।
dharmpath.com dharmpath