ऑस्ट्रेलिया में जीका संक्रमण के 2 मामले

सिडनी, 2 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) में जीका विषाणु संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सिडनी लौटने से पहले पीड़ितों ने कैरिबिया का दौरा किया था।

स्काई न्यूज के मुताबिक, एनएसडब्ल्यू हेल्थ विभाग में संक्रामक रोगों के निदेशक विकी शेपर्ड ने कहा कि एनएसडब्ल्यू के दो निवासियों के 29 जनवरी को जीका विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिन्होंने हाल में कैरिबिया का दौरा किया था।

शेपर्ड ने कहा, “इस बात की संभावना नहीं है कि दोनों लोग जीका विषाणु से एनएसडब्ल्यू में ही संक्रमित हुए हैं, क्योंकि यह बीमारी फैलाने वाले मच्छर यहां नहीं पाए जाते, हालांकि ये उत्तरी क्वींसलैंड में पाए जाते हैं।”

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि निवासी को हलका संक्रमण था और वे अब स्वस्थ हो रहे हैं।

डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स एंड ट्रेड (डीएफएटी) ने यात्रा सलाह जारी किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई लोगों से लैटिन अमेरिका या कैरिबियाई देशों का दौरा करने के दौरान मच्छर काटने से बचने को ऐहतियात बरतने की अपील की है।

डीएफएटी ने गर्भवती महिलाओं व गर्भ धारन करने की इच्छुक महिलाओं को जिका से प्रभावित देशों का दौरा रद्द करने की चेतावनी दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493