जीका वायरस के खिलाफ फेसबुक का अभियान

न्यूयार्क, 3 फरवरी (आईएएनएस)। इस समय पूरा विश्व जीका वायरस से निपटने की कोशिशों में लगा है और इसमें सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक भी पीछे नहीं है। फेसबुक ने ब्राजील के एबरैस्को डिवुल्गा पेज के साथ बिना किसी वित्तीय लाभ के भागीदारी कर जीका के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।

फेसबुक पोस्ट में इसके मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग ने लिखा, “एक समुदाय के तौर पर हम जागरूकता फैलाकर जीका वायरस से लड़ने में मदद कर रहे हैं।”

जुकरबर्ग ने लिखा, “इस समय यह वायरस सार्वजनिक स्वास्थ्य की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। खासकर संक्रमित गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक चिंता की बात है, क्योंकि इस वायरस की वजह से संतान पर दुष्प्रभाव पड़ता है।”

जुकरबर्ग ने अपने अभियान के लिए एक वीडियो लिंक भी पोस्ट किया है। इस आधार वह उम्मीद करते हैं कि इससे गर्भवती महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने जीका वायरस के लिए अंतरराष्ट्रीय आपात स्थिति की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493