शेयर बाजारों में गिरावट. सेंसेक्स 316 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 315.68 अंकों की गिरावट के साथ 24,223.32 पर और निफ्टी 93.75 अंकों की गिरावट के साथ 7,361.80 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 145.41 अंकों की गिरावट के साथ 24,393.59 पर खुला और 315.68 अंकों या 1.29 फीसदी गिरावट के साथ 24,223.32 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,409.26 के ऊपरी और 24,187.54 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से तीन शेयरों हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.66 फीसदी), टीसीएस (0.65 फीसदी) और सन फार्मा (0.24 फीसदी) में तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भेल (4.86 फीसदी), एनटीपीसी (4.10 फीसदी), टाटा स्टील (3.24 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.09 फीसदी) और टाटा मोटर्स (2.79 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 63.10 अंकों की गिरावट के साथ 7,392.45 पर खुला और 93.75 अंकों या 1.26 फीसदी गिरावट के साथ 7,361.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,419.40 के ऊपरी और 7,350.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 133.76 अंकों की गिरावट के साथ 10,160.76 पर और स्मॉलकैप 242.73 अंकों की गिरावट के साथ 10,522.01 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। बिजली (4.16 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.79 फीसदी), औद्योगिक (2.69 फीसदी), रियल्टी (2.63 फीसदी) और उपभोक्सा सेवा (2.59 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 532 शेयरों में तेजी और 2,139 में गिरावट रही, जबकि 88 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493