सुमित्रा महाजन ने जाखड़ के निधन पर शोक जताया

इंदौर, 3 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को कांग्रसी नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के निधन पर शोक जताया।

इंदौर, 3 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को कांग्रसी नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के निधन पर शोक जताया।

उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा, “बलराम जाखड़ के निधन के बारे में सुनकर मुझे बेहद दुख हुआ। ऐसे प्रतिष्ठित और मृदुभाषी नेता का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वह हमेशा हमारे विचारों में रहेंगे।”

उन्होंने कहा, “वह मुझे बहन कहते थे। मैं हाल ही में उनसे मिली थी क्योंकि वह काफी समय से अस्वस्थ थे। ऐसे नेताओं को उनके सद्गुणों के लिए याद रखा जाता है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

जाखड़ का निधन बुधवार को दिल्ली में हुआ, वह 1980 से 1989 के बीच लोकसभा अध्यक्ष रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493