मप्र : जाखड़ के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक

भोपाल, 3 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और पूर्व लोकसभाध्यक्ष बलराम जाखड़ के निधन पर राज्य के राजनीतिक जगत में शोक व्याप्त है। विभिन्न नेताओं ने जाखड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्य विधानसभा के अध्यक्ष सीतासरण शर्मा ने जाखड़ के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि जाखड़ ने लोकतंत्र के उत्कृष्ट मूल्यों का निर्वहन किया और प्रदेश के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

राज्य सरकार के गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने जाखड़ के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे ऐसे राजनेता थे जिनका जनता से सीधा संवाद रहता था। उनकी विभिन्न पदों पर रहते हुए जनता से करीबी बनी रहे और जनता की सेवा करते रहे।

राज्य के जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जाखड़ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य के राज्यपाल रहते उनके द्वारा किए गए कार्यो को याद किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में पार्टी वरिष्ठ नेत्री व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, वरिष्ठ नेता कैलाश नारायण सारंग, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी डा. विनय सहस्रबुद्धे, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, नजमा हेपतुल्लाह, थावरचन्द्र गहलोत, प्रकाश जावड़ेकर व उमा भारती, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सचिव व सांसद ज्योति धुर्वे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा, सांसद डा. सत्यनारायण जटिया, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल जाखड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493