मौका मिले तो इब्राहिमोविक के साथ करार करूंगा : चिएलिनी

तुरिन, 4 फरवरी (आईएएनएस)। इटली के डिफेंडर जार्जियो चिएलिनी ने बुधवार को कहा कि अगर उन्हें मौका मिले, तो वह जुवेंटस के स्ट्राइकर के तौर पर ज्लातान इब्राहिमोविक के साथ करार करेंगे।

वेबसाइट ‘फुटबाल-इटालिया डॉट नेट’ के अनुसार, चिएलिनी ने कहा, “अगर कल्पना रूपी फुटबाल को देखना चाहते हैं, तो मैं डिफेंस के लिए सर्गियो रामोस (रियल मेड्रिड), मिडफील्ड के लिए मारेक हामसिक (नापोली) के साथ करार करूंगा, लेकिन स्ट्राइकर के लिए मैं इब्राहिमोविक को शामिल करूंगा।”

चिएलिनी ने आगे कहा, “इब्राहिमोविक एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम के संतुलन को बदल सकते हैं। मैं उन्हें एक बार फिर जुवेंटस की जर्सी में देखना चाहता हूं।”

उल्लेखनीय है कि चिएलिनी ने इटली और जुवेंटस के दिग्गज गाटेनो सीरिए की छह नंबर की जर्सी पहनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए 31 वर्षीय खिलाड़ी चिएलिनी ने कहा, “हां, उन्होंने मुझे यह प्रस्ताव दिया था, लेकिन मुझे नहीं लगता यह सही है। यह एक भावना को अपवित्र करने जैसा होगा और यह सम्मान का मामला भी है। मैं यह नहीं करना चाहता।”

जब से मैं जुवेंटस में हूं, मैंने तीन नंबर की जर्सी ही पहनी है और मैं इसे ही कायम रखना चाहूंगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493