पटना भाजयुमो की शत्रुघ्न को पार्टी से निकालने की मांग

पटना, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ अब पार्टी में ही आवाज बुलंद होने लगी है। पटना के एक व्यस्त चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा गुरुवार को लगाए गए एक पोस्टर के माध्यम से सिन्हा को पार्टी से निकालने की मांग की गई है।

पटना के ज़े पी़ गोलंबर पर भाजयुमो के पटना महानगर प्रवक्ता सूरज पांडेय व महामंत्री अनिल सहनी द्वारा लगाए गए पोस्टर में फिल्म अभिनेता व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा के ही एक फिल्म के डायलॉग के माध्यम से उन्हें ‘खामोश’ करने की मांग की गई है।

पोस्टर में लिखा गया है, “हम कार्यकर्ताओं की यही मांग है कि शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी से ‘खामोश’ किया जाए। कीर्ति आजाद के बाद शत्रुघ्न की बारी है।”

उल्लेखनीय है कि सिन्हा बिहार के पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। सिन्हा पिछले काफी दिनों से पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं तथा अपने बयानों से अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493