बिहार में पुआल के ढेर से 5 बम बरामद

बेगूसराय, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के छौड़ाही सहायक थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को एक बांसबाड़ी के पास पुआल के ढेर से पांच बम बरामद किए।

छौड़ाही के थाना प्रभारी सर्वजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने पनसल्ला गांव स्थित एक बांसबाड़ी के पास पुआल की ढेर में छुपाकर रखे गए पांच देसी बम बरामद किए हैं। सभी बमों को एक थैले में छिपाकर रखा गया था।

उन्होंने बताया कि बरामद बम को निष्क्रिय करने के लिए पड़ोसी जिला मुंगेर से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। बम मिलने की घटना के बाद लोगों को उस क्षेत्र में जाने से रोक दिया गया है।

पुलिस ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि उस बम को किसी अपराधी संगठन ने छुपाकर रखा था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493