पणजी, 4 फरवरी (आईएएनएस)। गोवा के मशहूर कार्निवाल में इस बार एक और खास आकर्षण होगा। इस चार दिवसीय समारोह के साथ ही राज्य सरकार शराब उत्सव का आयोजित भी करेगी।
राज्य पर्यटन अधिकारियों के मुताबिक, शराब उत्सव एशिया के सबसे बड़े शराब और जीवनशैली समारोहों में से एक होगा।
पर्यटन मंत्री दिलिप पारुलेकर के मुताबिक, कार्निवाल उत्सव पणजी में छह फरवरी को मशहूर परेड के साथ शुरू होगा।
शराब उत्सव ‘ग्रेप एस्केपेड 2016’ राज्य पर्यटन विभाग की इकाई ‘गोवा पर्यटन विकास निगम’ द्वारा चार से सात फरवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है।
निगम के अध्यक्ष निलेश कबल ने बुधवार को कहा, “‘ग्रेप एस्केपेड’ एशिया का सबसे बड़ा शराब उत्सव है जहां उद्यम जगत के सभी नामचीन लोग शराब चखने, वार्ता करने और व्यापार के मद्देनजर पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के हितधारकों से जुड़ेंगे।”
उम्मीद की जा रही है कि शराब उत्सव कार्निवाल के आकर्षण में इजाफा करेगा।
पारुलेकर ने यहां संवाददाओं को कहा, “गोवा कार्निवाल को राज्य के प्रमुख पर्यटन समारोह के रूप में स्थापित करने के लिए काफी मेहनत की जा रही है। गोवा पर्यटन इसके लिए लिवरपूल में स्थित एक कला संगठन ‘ब्रॉहाहा इंटरनेशनल’ की सहभागिता में काम कर रहा है।”
dharmpath.com dharmpath