यादव सिंह को 6 दिन के लिए सीबीआई हिरासत में भेजा (लीड-1)

गाजियाबाद, 4 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने गुरुवार को नोएडा प्राधिकरण के पूर्व मुख्य इंजीनियर यादव सिंह को छह दिन के लिए सीबीआई हिरासत में भेजा।

गाजियाबाद, 4 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने गुरुवार को नोएडा प्राधिकरण के पूर्व मुख्य इंजीनियर यादव सिंह को छह दिन के लिए सीबीआई हिरासत में भेजा।

सीबीआई ने यादव को 3 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उस पर ठेकों के आवंटन में अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

सीबीआई ने यादव को विशेष न्यायाधीश जी.श्रीदेवी की अदालत में पेश किया और उसकी 14 दिन की हिरासत मांगी।

बचाव पक्ष के वकील अमित खेमका ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की पहले ही अच्छे तरीके से जांच कर इसे बंद कर चुकी है। लेकिन, अदालत ने इस दलील को नहीं माना और यादव को छह दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में दे दिया। मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के 16 जुलाई 2015 के आदेशों के बाद सीबीआई ने 30 जुलाई 2015 को यादव और कुछ अन्य के खिलाफ लगभग 9,202 लाख की लागत से भूमिगत केबल बिछाने और ऐसे ही कुछ अन्य मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया था।

इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने 13 जून 2012 को नोएडा/ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरणों के तत्कालीन मुख्य इंजीनियर यादव सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। उस पर आरोप लगाया था कि उसने अज्ञात लोगों और कंपनियों के साथ मिलकर ठेके देने में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की है और खुद को और निजी कंपनियों को करोड़ों का लाभ पहुंचाया है।

जांच के बाद प्राथमिकी को बंद कर दिया गया। नोएडा में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में अंतिम रपट पेश की गई जिसे अदालत ने नवंबर 2014 में मंजूर कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493