उप्र में तेज धूप, पछुआ हवाओं का असर

लखनऊ, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही। पछुआ हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन में करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी।

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शुक्रवार को बनारस में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, कानपुर में 9.4 डिग्री, गोरखपुर में 9.6 डिग्री, झांसी में 11 डिग्री तथा इलाहाबाद में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493