जीएचएमसी : 1 डिविजन के लिए पुन:मतदान जारी

हैदराबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन (जीएचएमसी) की एक डिविजन में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुन:मतदान जारी है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि पुराने शहर स्थित पूरणपुल डिविजन में 36 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दो घंटों में 15 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। इस दौरान 34,000 मतदाता मतदान करने के पात्र हैं।

गुरुवार को ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन के लिए मतदान हुआ था। इस दौरान चुनाव में धांधली व हिंसा की शिकायत मिली थी, जिसे देखते हुए चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया।

चुनाव निष्पक्ष व सही तरीके से हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बल सहित सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त शिवप्रसाद ने कहा कि वे चुनाव में होने वाली हिंसा को रोकने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं।

जीएचएमसी आयुक्त ने कहा कि नतीजों की घोषणा शाम पांच बजे के बाद होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493