चेन्नई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। बेंगलुरू जा रही कन्याकुमारी-बेंगलुरू सिटी एक्सप्रेस की चार बोगियां शुक्रवार तड़के वेल्लोर जिले में पटरी से उतर गईं, जिसमें 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटनास्थल चेन्नई से 170 किलोमीटर दूर है।
दक्षिण रेलवे ने यह जानकारी दी। कई रिपोर्टो में अलग-अलग जानकारियां दी जा रही हैं। यहां एक ओर दुर्घटना में 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं, तो दूसरी ओर 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
दक्षिणी रेलवे ने एक बयान में कहा कि तड़के करीब 4.15 बजे बेंगलुरू रेलवे डिविजन के सोमनायकनपट्टी और पत्चूर के निकट एक्सप्रेस की चार बोगियां बेपटरी हो गईं।
इस दुर्घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
रेलवे के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और वहां फंसे यात्रियों को बेंगलुरू भेजने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।
इस दुर्घटना के कारण दक्षिणी रेलवे ने चेन्नई-बेंगलुरू, जोलार्पेट-बेंगलुरू और अरक्कोनाम-बेंगलुरू के बीच 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया।
इसके साथ ही शुक्रवार के लिए चेन्नई-मैसूर शताब्दी एक्सप्रेस को भी आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है।
दक्षिणी रेलवे द्वारा यात्रियों की मदद के लिए जारी किए गए ‘हेल्पलाइन’ नंबर :
मदुरै : 0452-2308250
सेलम : 0427-2431947
त्रिशूर : 0487-2430060
तिरुवनंतपुरम : 0471-2320012
पालक्काड़ : 2555231/ 0491-2556198
बेंगलुरू : 080-22156553, 080-22156554, 080-22873103
बेंगलुरू कन्टोनमेंट : 080-23339162
कृष्णाराजपुरम : 080-25650308
dharmpath.com dharmpath