डिजायनर कपड़े खरीद नहीं सकते तो किराए पर ले लें

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अगर आप डिजायनर कपड़े बेहद पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें खरीद नहीं सकते। तो यहां आपको उन्हें पहनने का मौका मिल सकता है। प्रमुख भारतीय डिजायनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, अंजु मोदी, शांतनु और निखिल, गौरी और नयनिका, रीना ढाका और रिद्धिमा भसीन के डिजायन किए गए कपड़े एक नए ऑनलाइन प्लेटफार्म पर किराए पर उपलब्ध है।

स्टेज3 नाम के वेबसाइट पर सुपरस्टार्स और सेलेब्रिटीज द्वारा पहने जाने कपड़े आम लोगों के लिए उसकी आधी कीमत पर उपलब्ध है। इसके अलावा कपड़ों के साथ-साथ एक्सेसरीज भी यहां मिलता है।

ब्रांड के सहसंस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सबीना पुरी ने बताया, “हमारा उद्देश्य हमारे वेबसाइट के सदस्यों के लिए बेहद महंगे डिजायनर कपड़ों को उपलब्ध कराना है।”

स्टेज3 के सलाहकार बोर्ड में अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण की डिजायनर अनिता श्रॉफ अजदानिया व लैक्मे फैशन वीक के आधिकारिक स्टाइलिस्ट गौतम कालार शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493