टीआरएस खेमे में जश्न का माहौल

हैदराबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव में भारी जीत की ओर बढ़ रही तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के खेमे में शुक्रवार को जश्न का माहौल है।

हैदराबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव में भारी जीत की ओर बढ़ रही तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के खेमे में शुक्रवार को जश्न का माहौल है।

परिणाम और रुझान शुक्रवार शाम जैसे ही आने शुरू हुए पार्टी मुख्यालय तेलंगाना भवन में सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

वे ढोल की थाप पर नाच रहे थे और एक-दूसरे को गुलाल लगा रहे थे। अन्य कई कार्यकर्ता पटाखे छोड़ रहे थे और मिठाइयां बांट रहे थे।

राज्य के पंचायत राज एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मारकरामा राव ने इस चुनाव में टीआरएस के प्रचार अभियान का नेतृत्व किया था। उन्होंने विपक्ष को चुनौती तक दे डाली थी कि यदि 150 सदस्यीय नगर निगम में टीआरएस 100 सीटें नहीं जीत पाई तो वह इस्तीफा दे देंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493