नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। निजी देखभाल के सामान ऑनलाइन खरीदने के मामले में पुरुष महिलाओं से आगे हैं। एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
स्नैपडील पर हाल की बिक्री प्रवृत्ति को देखने से पता चला है कि 2015 में पुरुषों ने संजने-संवरने के सामान की खरीदारी महिलाओं के मुकाबले 2.5 गुणा ज्यादा की। साथ ही निजी देखभाल खंड में पुरुषों के उत्पादों की बिक्री की रफ्तार महिलाओं के इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है।
वहीं, परफ्यूम डियो इत्यादि की खरीदारी महिलाओं के मुकाबले पुरुष तीन गुणा ज्यादा कर रहे हैं। यहां तक पुरुषों को गोरा बनाने वाली क्रीम की ब्रिकी भी 50 फीसदी की रफ्तार से बढ़ती जा रही है।
स्नैपडील के उपाध्यक्ष (श्रेणी विकास) राहुल तनेजा ने एक बयान जारी कर बताया, “हाल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर लगे सेल में पुरुषों की हजामत के काम आने वाली इलेक्ट्रॉनिक ट्रिमर की बिक्री मोबाइल फोन के बाद सबसे ज्यादा हुई। साथ ही बॉडी वास और फेश स्क्रब भी महिलाओं के मुकाबले पुरुष अधिक खरीदते हैं।”
इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि महिलाओं में भी मेकअप का सामान ऑनलाइन खरीदने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है।
dharmpath.com dharmpath