नेपेडा, 5 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ )। म्यांमार की नवनिर्वाचित संसद का पहला सत्र नेपेडा में आठ फरवरी से शुरू होगा।
नेपेडा, 5 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ )। म्यांमार की नवनिर्वाचित संसद का पहला सत्र नेपेडा में आठ फरवरी से शुरू होगा।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि क्षेत्रीय या राज्य संसद के सत्र 14 संबंधित क्षेत्रों या राज्यों में उसी दिन अलग-अलग शुरू होंगे।
सत्र के दौरान केंद्रीय संसद -हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव (निचला सदन) और हाउस ऑफ नेशनलिटीज (ऊपरी सदन)- देश का नया राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनने के लिए नामों की सूची की घोषणा करने की तिथि भी घोषित करेगी।
दोनों सदनों के प्रथम सत्र की शुरुआत क्रमश: सदनों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ हुई।
नए सदनों के प्रथम सत्र पिछले वर्ष आठ नवंबर को हुए आम चुनाव के लगभग तीन महीने बाद शुरू हो रहा है। चुनाव में आंग सान सू की के नेतृत्व वाली नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) पार्टी को संसद में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त हुआ है।
राष्ट्रपति का चुनाव प्रेसीडेंशियल एलेक्टोरल कॉलेज द्वारा किया जाएगा, जिसका गठन केंद्रीय संसद के सदस्यों के तीन समूहों के जरिए होगा, जो क्रमश: निचले सदन, ऊपरी सदन और सेना का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रत्येक समूह पहले सांसदों या गैर सांसदों में से मतदान के जरिए एक उम्मीदवार चुनेगा, और इस तरह तीन उम्मीदवारों में से किसी एक को राष्ट्रपति चुना जाएगा।
पिछले वर्ष आम चुनाव में एनएलडी ने त्रिस्तरीय संसद की कुल 1,150 संसदीय सीटों में से 886 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी। यह संख्या 77 प्रतिशत बैठती है। राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी का मुख्य मुकाबला पूर्व सत्ताधारी यूनियन सॉलिडरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी द्वारा समर्थित सैन्य जुंटा के खिलाफ होगा।
dharmpath.com dharmpath