नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अत्याधुनिक डाटा और क्लाउड सेवा देने वाली कंपनी नेक्स्टजेन ने व्यापारिक संवाद सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी अवाया की साझेदारी में वीडियो कनफरेंसिंग समाधान ‘वीसीएवरीह्वेयर’ लांच की। कंपनी ने यह जानकारी शुक्रवार को यहां एक बयान में दी।
इस अवसर पर नेक्स्टजेन के प्रबंध निदेशक राजगोपाल ने कहा, “आने वाला समय बीवाईओडी (ब्रिंग योर ओन डिवाइस) का है। यह नवाचार और कारोबार की कुंजी होगी।” क्लाउड आधारित नेक्स्टजेन वीसीएवरीह्वेयर भविष्य के लिए तैयार प्रौद्योगिकी है और यह ऐसे लोगों के लिए है जो व्यक्तिगत मुलाकात को उत्पादक बनाना चाहते हैं, चाहे मुलाकात करने वाले पक्ष किसी भी जगह पर रह रहे हों।
यह सेवा उपभोक्ता के किसी भी पसंदीदा उपकरण पर चल सकती है, जिसमें पर्सनल कंप्यूटर, मैक कंप्यूटर, एप्पल आईओएस/एंड्रॉयड टैबलेट/स्मार्टफोन और वीडियो कानफरेंसिंग रूम सिस्टम शामिल है।
dharmpath.com dharmpath