गुजरात में बस पुल से नदी में गिरी, 20 की मौत

अहमदाबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण गुजरात के नवसारी जिले में शुक्रवार को गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस पुल से नीचे नदी में गिर गई। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई।

नवसारी के पुलिस अधीक्षक एम.एस.बारादा ने कहा कि बस में 60 मुसाफिर थे और यह उनई से नवसारी शहर जा रही थी। हादसा शाम के समय हुआ। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जारी है। अभी तक 20 शव निकाले गए हैं। कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

बारादा ने बताया कि हादसा बारदोली मार्ग पर सूपा गांव के पास पूर्णा नदी के पुल पर हुआ।

हादसे की ठीक-ठीक वजह का अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन, प्रथमदृष्टया यही लग रहा है कि चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा था जिसकी वजह से बस फिसलकर नदी में जा गिरी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493