यू-23 फुटबाल टीम सीनियर टीम का अनुकरण करना चाहती है : भारतीय कोच

शिलांग, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय अंडर-23 फुटबाल टीम के कोच ली जॉनसन ने शुक्रवार को कहा है कि टीम दक्षिण एशियाई खेलों में अपनी सीनियर टीम का अनुकरण करना चाहती है।

दक्षिण एशिया फुटबाल महासंघ (सैफ) खेलों में भारत की सीनियर टीम ने फाइनल में अफगानिस्तान को हराकर कप पर कब्जा जमाया था। शनिवार से शुरू हो रहे दक्षिण एशियाई खेलों में भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका से होगा।

टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक अंडर-23 टीम में तीन तय सीमा से अधिक उम्र के खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। भारतीय टीम हालांकि दो ही तय सीमा से अधिक खिलाड़ियों को टीम में शामिल करेगी। बाकी सारे 23 वर्ष तक के ही खिलाड़ी होंगे जिसमें तीन 19 वर्ष तक के हैं।

जॉनसन ने शुक्रवार को अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की एक विज्ञप्ति में कहा, “टीम के खिलाड़ी सीनियर टीम को सैफ खेलों में मिली सफलता को दोहराना चाहते हैं। कुछ खिलाड़ी उस जीत का हिस्सा थे। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो सीनियर टीम के लिए खेल चुके हैं।”

जॉनसन ने कहा कि वह किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले रहे हैं।

उन्होंने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में आप किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। हम श्रीलंका का एक टीम के नाते सम्मान करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह भी हमारा सम्मान करते होंगे। खिलाड़ियों को अपने खेल पर ध्यान देने की जरुरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493