राज्यपाल ने विपक्ष से कहा, चुप रहें या सदन से बाहर जाएं

तिरुवनंतपुरम, 5 फरवरी (आईएएनएस)। केरल विधानसभा में अभिभाषण के दौरान विपक्षी वाम मोर्चा के विधायकों के शोर पर राज्यपाल पी.सदाशिवम ने उन्हें आड़े हाथ लिया। राज्यपाल ने कहा कि या तो खामोशी से अभिभाषण सुनें या सदन से बाहर चले जाएं। शोरशराबे के बीच विपक्षी सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए।

तिरुवनंतपुरम, 5 फरवरी (आईएएनएस)। केरल विधानसभा में अभिभाषण के दौरान विपक्षी वाम मोर्चा के विधायकों के शोर पर राज्यपाल पी.सदाशिवम ने उन्हें आड़े हाथ लिया। राज्यपाल ने कहा कि या तो खामोशी से अभिभाषण सुनें या सदन से बाहर चले जाएं। शोरशराबे के बीच विपक्षी सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए।

साल के पहले विधानसभा सत्र के पहले दिन अभिभाषण पढ़ने के लिए खड़े होने के साथ ही राज्यपाल के सामने यह साफ हो गया कि विपक्ष प्रदर्शन के मूड में है।

विपक्षी सदस्यों ने सौर और बार घोटाले के सिलसिले में मुख्यमंत्री ओमान चांडी के इस्तीफे की मांग की।

सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व प्रधान न्यायाधीश और राज्यपाल सदाशिवम कुछ देर के लिए ठहरे। फिर उन्होंने कहा, “मिस्टर (वी.एस.) अच्युतानंदन, (मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक और सदन में विपक्ष के नेता) आप अपना लोकतांत्रिक विरोध जता चुके। अब आपको मुझे मेरा काम करने देना चाहिए। आप अपना विरोध लोगों तक पहुंचा चुके हैं।”

विपक्ष नहीं माना। इस पर राज्यपाल ने विपक्ष के उप नेता कोडियारी बालाकृष्णनन से कहा, “बालाकृष्णनन, ये आपके साथ भी हो सकता है: इसलिए बेहतर होगा कि चुप होकर बैठ जाएं या चले जाएं। यह मेरा संवैधानिक कर्तव्य है। कृपया संविधान पढ़ें। मुझमें पूरी ऊर्जा है और मैं इसे धीरे-धीरे पढ़ूंगा।”

विपक्ष फिर भी नहीं माना। इस पर राज्यपाल ने कहा कि आपके व्यवहार को पूरा देश टेलीविजन पर देख रहा है। उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि आपका विरोध मुझसे नहीं बल्कि सरकार से है। बेहतर होगा आप चुप हो जाएं या चले जाएं।”

इसके बाद समूचा विपक्ष नारे लगाते हुए बहिर्गमन कर गया।

सदाशिवम ने 78 पन्ने के अभिभाषण को 150 मिनट में खत्म किया। इस दौरान विपक्षी विधायक विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493