नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में हल्की धुंध या धुंधलका रहा। आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। दोपहर होते-होते आसमान में आंशिक रूप से बदली छाएगी।”
दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 92 फीसदी आद्र्रता रही और इसी वक्त दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath