आईएनएस सुनैना से, 6 फरवरी (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम में शनिवार सुबह अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू या बेड़ा समीक्षा का आगाज हो गया। इसमें हिस्सा लेने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य गणमान्य लोग यहां पहुंचे।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी फ्लीट रिव्यू कर रहे हैं।
वह इस क्रम में आईएनएस सुमित्रा पर सवार हुए और नौसेना के बेड़े का मुआयना कर रहे हैं।
आईएनएस सुमित्रा एक गश्ती जलपोत है। इस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई।
आईएनएस सुनैना पर संवाददाता भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के जलपोत के पीछे जहाजों की कतार में आईएनएस सुनैना चौथा जहाज था।
फ्लीट रिव्यू में भारतीय नौसेना के 71 जहाज हैं, जिसमें आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विराट दोनों शामिल हैं।
आईएनएस विराट हालांकि जल्द ही भारतीय नौसेना बेड़े को अलविदा कह देगा।
अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में लगभग 50 देशों की नौसेनाएं और 24 विदेशी जहाज हिस्सा ले रहे हैं। भारत दूसरी बार फ्लीट रिव्यू की मेजबानी कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath