कोपेनहेगन फैशन वीक शुरू, पुरुष परिधानों का जलवा

इस फैशन वीक में बसंत एवं सर्दी के नए परिधान पेश किए गए, जो मुख्य रूप से पुरुष परिधानों पर केंद्रित था।

डेनमार्क के परिधान ब्रांड ‘टोन्श्योर’ ने पुरुष परिधानों के नए संग्रह पेश किए, जिसमें ओवरसाइज पॉकेट की बॉम्बर जैकेट और फर कॉलर के साथ ओवरकोट शामिल हैं। बढ़ते निर्यात और अंतर्राष्ट्रीय नब्ज को पहचानते हुए डेनमार्क के परिधान ब्रांड दुनियाभर में अपना लोहा मनवा रहे हैं। फैशन वीक तीन दिनों तक चलेगा।

कोपेनहेगन फैशन वीक (सीएफडब्ल्यू) के सीईओ इवा क्रूस ने कहा, “हमने अब तक देखा है कि डेनमार्क के पुरुष परिधान ब्रांडों ने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा है।” सीएफडब्ल्यू आयोजन में विभिन्न डिजाइनरों और चार व्यापारिक मेलों द्वारा 26 शो पेश किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493