जम्मू, 6 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू में शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में सेना के नौ जवान घायल हो गए।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जम्मू जिले के नागरोटा में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और परिणामस्वरूप यात्री बस सड़क से फिसल गई, जिसमें सवार सेना के नौ जवान भी घायल हो गए।”
घायल सैनिकों को जम्मू के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath