श्रीनगर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। दोनों तरफ से गोलीबारी अभी भी जारी है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस से कहा, “आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना पाकर सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के गुंदीपोरा गांव को शनिवार सुबह चारों तरफ से घेर लिया। छिपे आतंकवादियों को जब चुनौती दी गई, तो उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।”
उन्होंने कहा कि एक आतंकवादी की पहचान इसी जिले के जादूरा गांव के रकीब बशीर के रूप में हुई है और अभियान अभी भी जारी है।
dharmpath.com dharmpath