नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आंशिक रूप से बदली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में हल्की धुंध या धुंधलका रहा। दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।”
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 82 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई और इसी समय दृश्यता 1,000 मीटर रही।
वहीं, एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम सात डिग्री और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath