मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों में बारिश का अनुमान

भोपाल, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर रविवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप तेज रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बादल घिरने व बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य में रविवार सुबह सर्द हवाओं का असर कम रहा। खिली धूप ने मौसम सुहावना बना दिया। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के मौसम में बदलाव देखा गया। तापमान में उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में बदली छाने का अनुमान जताया है। रीवा, चंबल, ग्वालियर संभाग के अलावा टीकमगढ़, पन्ना व छतरपुर में बारिश हो सकती है।

राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, इंदौर में 12 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री और जबलपुर में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री, इंदौर में 30.7 डिग्री, ग्वालियर में 26.6 डिग्री और जबलपुर में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493