दलाई लामा ने ताइवान भूकंप पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई

धर्मशाला, 7 फरवरी (आईएएनएस)। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने रविवार को ताइवान में आए भूकंप से मची तबाही पर गहरी संवेदना जताई और राहत व पुनर्वास कार्य के लिए धन का योगदान दिया।

ताइवान के राष्ट्रपति मा यिंग-जिउ को भेजे एक पत्र में दलाई लामा ने भूकंप में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।

यहां दलाई लामा के निजी कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि धर्मगुरु ने पुर्नवास और राहत कार्य के लिए आर्थिक मदद भी दी है।

ताइवान में शनिवार को भूकंप आया, जिसमें अब तक 18 लोगों के मारे जाने की खबर है और 462 लोग घायल बताए गए हैं।

चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्‍स सेंटर के मुताबिक, काउशुंग शहर में शनिवार तड़के 3.57 बजे(स्थानीय समयानुसार) 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। पिछली रिपोर्टों के मुताबिक, भूकंप में 460 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493