रांची, 7 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के लोहरदगा जिले में बकरी चुराने के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आकाशी गांव में शनिवार रात युवक को बेरहमी से पीटा गया।”
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने उसे बकरी चुराते हुए पकड़ा।
पुलिस रविवार सुबह गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
dharmpath.com dharmpath