फेड कप : भारत ने कजाकिस्तान को 2-0 से हराया

हुआ हिन (थाईलैंड), 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस टीम ने फेड कप एशिया/ओसीनिया जोन ग्रुप-1 में पांचवें और छठे स्थान के लिए हुए प्लेऑफ मैच में कजाकिस्तान को 2-0 से हरा दिया।

शनिवार को हुए मुकाबले का पहला मैच भारत के लिए प्रेरणा भांबरी ने जीता। प्रेरणा ने महिला एकल वर्ग के इस मुकाबले में गालिना वोस्कोबोएवा को 6-2, 4-6, 6-2 से हराया।

महिला एकल वर्ग के तहत ही हुए दूसरे मुकाबले में भारत की अंकिता रैना ने यारोस्लाव श्वेडोवा को 7-6(2), 6-0 से मात दे दी।

शुरुआती दो मैच जीतकर मुकाबले में 2-0 से अजेय बढ़त लेने के बाद अंकिता-प्रार्थन थोंबारे की भारतीय जोड़ी और श्वेडोवा-वोस्कोबोएवा की जोड़ियों के बीच निर्धारित महिला युगल वर्ग का मुकाबला नहीं खेला गया।

इससे पहले भारत को जापान के हाथों 1-2 से और थाईलैंड के हाथों 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

शनिवार को ही तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए प्लेऑफ मुकाबले में चीन ने थाईलैंड को 2-1 से हरा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493