मप्र : रेत माफिया ने पुलिस पर किया पथराव

टीकमगढ़, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में रेत के अवैध खनन में लगे माफियाओं ने उन्हें पकड़ने गए खनिज विभाग और पुलिस के दल पर पथराव कर दिया। पथराव में एक घायल हुआ है।

पुलिस के अनुसार, पलेरा थाना क्षेत्र के संजयनगर में रेत की खदान में अवैध खनन की शिकायत पर रविवार को खनिज विभाग और पुलिस का संयुक्त अमला मौके पर पहुंचा तो खनन के काम में लगे लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में एक कर्मचारी घायल हुआ है।

खनिज अधिकारी पंकज मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि संजय नगर की रेत खदान की नीलामी नहीं हुई है, उससे अवैध खनन की शिकायत पर अमला मौके पर गया था, जिस पर अवैध खनन करने वालों ने पथराव कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493