रियो डी जेनेरियो, 8 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजीली सेरी-ए चैम्पियन कोरिंथियंस, पराग्वे के डिफेंडर फाबियान बाल्बुएना से करार करेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फाबियान का ब्राजीलियाई क्लब में सोमवार को चिकित्सा जांच होगी। क्लब ने लिबरटाड से खिलाड़ी के लिए 15 लाख डॉलर का करार किया है।
कोरिंथियंस के करीबी सूत्रों के हवाले से ब्राजील के पोर्टल ‘गाजेटा एस्पोर्टिवा’ ने कहा, “अगर उनके शारीरिक चिकित्सा जांच के परिणाम में कोई परेशानी नहीं होगी, तो वह खिलाड़ी के साथल तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे।”
फाबियान (24) को क्लब में सेंट्रल डिफेंडर गिल के स्थान पर शामिल किया गया है। उन्होंने पिछले मार्च में पराग्वे के साथ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।
dharmpath.com dharmpath