सफलता को लेकर परेशान नहीं : नैनी (फोटो सहित)

चेन्नई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। लगातार दो हिट फिल्मों के बाद अपनी आगामी तेलुगू फिल्म ‘कृष्णा गादी वीरा प्रेम गाधा’ के हिट होने का इंतजार कर रहे दक्षिण के प्रख्यात अभिनेता नैनी का कहना है कि वह कभी भी सफलता के दबाव को लेकर परेशान नहीं होते और हमेशा उनसे जो भी अपेक्षा की जाती है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करते हैं।

नैनी ने आईएएनएस को कहा, “मैं आमतौर पर किसी भी प्रकार के दबाव को खुद पर हावी नहीं होने देता। सफलता से अधिक असफलता का दबाव ज्यादा परेशान करता है क्योंकि फिल्म नगरी में ऐसा माहौल है कि अगर दर्शकों को कोई फिल्म पसंद नहीं आते तो वे कलाकारों को नकार देते हैं।”

पिछले साल दो हिट फिल्मों के साथ नैनी सफलता के परचम पर हैं और उनका मानना है कि यही बात दर्शकों को थियेटर में खींच लाएगी।

नैनी के मुताबिक, “‘येवदे सुब्रमण्यम’ और ‘भाले मगदिवॉय’ के बाद दर्शकों का मुझ पर विश्वास बढ़ा है जो सकारात्मक है।”

उन्होंने कहा, “आमतौर पर फिल्म की रिलीज से पहले मुझे घबराहट होती है और मैं सो या खा भी नहीं पाता। इस बार मुझे ऐसी कोई घबराहट नहीं हो रही। इससे पहले किसी फिल्म की रिलीज से पहले मैने कभी भी इतना सकारात्मक, शांत और आत्मविश्वासी महसूस नहीं किया। फिल्म की सफलता एक अतिरिक्त खुशी देगी क्योंकि फिल्म जिस तरह बनी है, मैं उससे बेहद खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493