उप्र : ट्रक-बस की टक्कर में महिला की मौत, 6 घायल

लखनऊ, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में इलाहाबाद मार्ग पर फतेहगंज के पास रविवार देर रात ट्रक और बस की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, सभी यात्री देवरिया जिले से इलाहाबाद माघ मेले में स्नान करने निकले थे। बस में 64 स्नानार्थी सवार थे। घटना रात लगभग 12 बजे हुई। मृत महिला कालिंदी देवी (56) जो देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के पांडेदेवकली की निवासी थीं।

इस हादसे में गजाधर गुप्ता (55), जामवंती देवी (50), दुर्गावती देवी (60), कमलावती (35), राज कुमारी (50), लाची देवी (50), बतासी देवी (65) घायल हैं। सभी पांडेदेवकली के हैं।

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। अन्य यात्रियों को वापस देवरिया भेज दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493