पंजाब में 2 दुर्घटनाओं में 10 मौतें

चंडीगढ़, 8 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब में सोमवार को हुईं दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

चंडीगढ़, 8 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब में सोमवार को हुईं दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि कपूरथला-गोविंदवाल साहिब मार्ग पर सोमवार तड़के एक ट्रक ने पांच लोगों को उस समय कुचल दिया, जब वे जिले में कपूरथला जिले में एक गुरुद्वारे की ओर जा रहे थे।

पीड़ित कपूरथला जिले के खिरनवाली गांव के थे। वे तड़के लगभग चार बजे हाथन साहिब गुरुद्वारे की ओर जा रहे थे, उसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

एक अन्य दुर्घटना में अंबाला शहर के एक परिवार के पांच सदस्य माछीवाड़ा कस्बे के पास श्रीहिंद नहर में उस समय डूब गए, जब उनकी कार नहर में जा गिरी।

पुलिस ने कहा कि कार चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया। स्थानीय लोगों ने चालक को बचा लिया।

मृतकों में तीन बच्चे और एक महिला शामिल हैं। वे यहां से 80 किलोमीटर दूर नवांशहर के पास राहों में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493