आईएस ने इराक में 300 लोगों को मौत की सजा दी

आईएस के कब्जे से मोसूल को मुक्त कराने के लिए बने हशद वत्तानी या राष्ट्रीय जुटान नाम के संगठन के प्रवक्ता महमूद सूरूची ने कहा, “जिन लोगों को मौत की सजा दी गई, उनमें पूर्व पुलिस, पूर्व सैनिक और नागरिक कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्हें दाइश (आईएस) ने इराकी सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने को लेकर मार डाला।” हालांकि यह सजा कहां पर दी गई, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया।

सूरूची ने कहा, “आईएस द्वारा की गई इस सामूहिक हत्या से यह साबित होता है कि उन्हें सबसे ज्यादा खतरा मोसुल के नागरिकों से है, जो समूह के कट्टरवादी इस्लाम के खिलाफ हैं।”

मोसुल इराक की राजधानी बगदाद से 400 किलोमीटर उत्तर में है और निनेवेह प्रांत की राजधानी है। इस शहर पर जून 2014 से ही आईएस का कब्जा है, जब यहां से इराकी सरकार की सेनाएं अपने हथियार और अन्य सामान छोड़कर भाग गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493