दक्षिण एशियाई खेल : वुशु में मेइती ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

शिलांग, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण एशियाई खेलों के चौथे दिन सोमवार को वुशु स्पर्धा के पुरुष वर्ग में एम. पुनशिवा मेइती ने भारत के लिए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

वहीं महिला वर्ग में भारत की स्वेच्छा जाटव ने रजत पदक जीता।

राइजिंग सन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए मुकाबले में भारत वुशु में अब तक दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और एक कांस्य पदक जीत चुका है।

मेइती ने वुशु ताउलू नानक्वान और नांगुन में 18.6 अंक अर्जित स्वर्ण जीता, जबकि नेपाल के युबराज थापा ने 17.66 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया।

श्रीलंका के एच. एम. मानुरंगा को कांस्य पदक मिला।

महिला वर्ग में नेपाल की नीमा घारती मागर ने 16.91 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि भारत की स्वेच्छा 16.33 अंकों के साथ रजत पदक हासिल कर सकीं। पाकिस्तान की मुबाश्रा अख्तर ने 12.7 अंक के साथ कांस्य अपनी झोली में डाला।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद मेइती ने कहा, “मैं बेहद खुश हूं और मुझे भारतीय होने पर गर्व है। मेरी कठिन मेहनत और अभ्यास का मुझे फल मिला।”

इस बीच पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग की सानशोऊ स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत के अरुण नागर ने श्रीलंका के एस. एन. देशप्रिया को जबकि अफगानिस्तान के शेकिब हैदरी ने बांग्लादेश के मोहम्मद राकिब हुसैन को हराया।

वहीं महिलाओं की 52 किलोग्राम भारवर्ग के सानशोऊ स्पर्धा के सेमीफाइनल में भारत की युमनाम सनाथोई देवी ने बांग्लादेश की मोस्त नूर बानो को हराकर भारत के लिए एक पदक पक्का कर लिया।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नेपाल की झरना गुरुं ग ने अफगानिस्तान के जारमिरा इब्राहिम को हराया।

महिलाओं की 60 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल मैच में नेपाल की जूनी राय ने पाकिस्तान की रुख्साना हनीफ को हराया, जबकि भारत की केसिशाम अरुणिमा देवी ने अफगानिस्तान की समीरा इब्राहिम को मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493