जहानाबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस) बिहार के जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात लुटेरों ने सोमवार देर रात भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक एटीएम मशीन को तोड़कर करीब 11 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।
काको के थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि टाटी गांव स्थित एसबीआई शाखा के समीप बैंक के एटीएम को कुछ अज्ञात लुटेरों ने तोड़ दिया और उसमें रखे ‘कैश बॉक्स’ को लेकर फरार हो गए।
बैंक के अधिकारियों के हवाले से कुमार ने कहा कि ‘कैश बॉक्स’ में उस समय 11.02 लाख रुपये थे।
कुमार ने बताया कि बैंक अधिकारी के बयान के आधार पर काको थाना में लूट की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath