इंतजार हुसैन, निदा फाजली के निधन पर साहित्य अकादमी ने शोक जताया

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। साहित्यकार निदा फाजली और इंतजार हुसैन के निधन पर साहित्य अकादमी ने शोक जताया है।

साहित्य अकादमी द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में अकादमी अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने कहा कि निदा फाजली उर्दू के एक बेहतरीन शायर थे। उनकी शायरी में एक विलक्षण सादगी और नया अंदाज मिलता है। वर्तमान जीवन की विसंगतियों के चित्रण में तो उन्हें सफलता मिली ही है, एक खास तरह का नैतिक बोध भी उनके शेरों और हिंदी दोहों में प्राप्त होता है, जिन पर हिंदी संत भक्त कवियों का गहरा प्रभाव लक्षित किया जा सकता है।

तिवारी ने अपने बयान में कहा है कि अभी चंद रोज पहले भारतीय उपमहाद्वीप के महान कथाकार इंतजार हुसैन का भी इंतकाल हुआ है। उन्होंने कहा कि खासतौर से उर्दू साहित्य के लिए यह महान क्षति है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493