नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोईराला के निधन पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने कठिन समय में अपने देश का नेतृत्व किया था।
सोनिया ने एक बयान में कहा, “उन्होंने कठिन हालात में देश का नेतृत्व किया और नेपाल को गणराज्य बनाने में महत्वूपर्ण योगदान दिया।”
सोनिया ने साथ ही कहा, “नेपाल और कोईराला की राजनीतिक पार्टी नेपाली कांग्रेस (एनसी) के साथ नजदीकी संबंधों को रेखांकित करते हुए भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत बनाने के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।”
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोईराला का सोमवार देर रात निमोनिया के कारण निधन हो गया। वह 80 साल के थे।
dharmpath.com dharmpath