स्थानीय सैन्य अधिकारी ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कहा, “बख्तरबंद वाहनों में सवार सुरक्षाबलों तथा अल-कायदा के संदिग्ध आतंकवादियों के बीच उस वक्त भीषण संघर्ष शुरू हो गया, जब सुरक्षाबलों ने अदन के पड़ोसी मंसौरह इलाके में घुसने का प्रयास किया। इस इलाके में आतंकवादियों का खासा प्रभाव माना जाता है।”
सूत्र ने कहा, “सऊदी अरब नेतृत्व वाली गठबंधन सेना समर्थित यमन के सुरक्षाकर्मियों को मंसौरह में अल-कायदा के संदिग्ध आतंकवादियों का खासा विरोध झेलना पड़ा, जिसके कारण दोनों के बीच भीषण संघर्ष हुआ।”
स्थानीय निवासियों ने कहा, “मंसौरह में विस्फोट की आवाजें सुनी गईं और सड़कों तथा कई घरों पर अज्ञात नकाबपोश बंदूकधारियों ने कब्जा कर रखा है।”
dharmpath.com dharmpath