मेलबर्न, 9 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में 11 वर्षीय हत्यारोपी ने जमानत के लिए याचिका दायर करने की योजना बनाई है। यह सुनवाई मंगलवार को एक अदालत में हुई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, पर्थ चिल्ड्रेंस कोर्ट के समक्ष पेश हुए बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि जब वह 17 फरवरी को अदालत के समझ पेश होंगे तो न्यायाधीश से जमानत के लिए औपचारिक अनुरोध करेंगे।
गौरतलब है कि एक वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन रेलवे स्टेशन पर पांच फरवरी को हुए एक झगड़े से संबंधित एक मामले में इस बच्चे को हत्या का आरोपी बनाया गया था। झगड़े में 20 लोग शामिल थे।
गवाहों के अनुसार, हाथापाई के दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर ईंटें बरसाई और इस दौरान 26 वर्षीय व्यक्ति को चाकू घोंपा गया, जिसके बाद उसका निधन हो गया।
चाकू घोंपने के आरोप में तीन अन्य पुरुषों के खिलाफ भी मामला दर्ज है।
वहीं 11 वर्षीय बालक ऑस्ट्रेलिया में सबसे छोटा हत्यारोपी है।
ऑस्ट्रेलियाई कानून के तहत, 10 साल के बच्चे को उसके आपराधिक कृत्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि 2010 में, 14 साल की विक्टोरिया की किशोरी को दो साल पहले हत्या का दोषी पाया गया। वहीं वर्ष 2011 में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के एक 14 वर्षीय लड़के ने एक 63 वर्षीय महिला को 55 बार छुरा घोंपने का दोष स्वीकार कर लिया था।
dharmpath.com dharmpath