भारत में बाढ़ के खतरे की जानकारी देगा गूगल

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में आपदा प्रबंधन के प्रयासों में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी गूगल भी योगदान देगी। गूगल ने मंगलवार को देश में बाढ़ की सार्वजनिक चेतावनी जारी करने के तंत्र के बारे में ऐलान किया।

बाढ़ के खतरे के साथ-साथ गूगल का इस्तेमाल करने वालों को उन 170 जगहों पर नदी के जलस्तर की भी जानकारी मिलेगी, जहां केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के सक्रिय केंद्र हैं।

गूगल इंडिया की प्रोडक्ट मैनेजर पायल पटेल ने कहा, “समय पर सूचना, आपदा से निपटने की तैयारी का पहला कदम है। इसमें हर साल प्राकृतिक आपदा में हजारों लोगों की जान बचाने की संभावना निहित है। बाढ़ की चेतावनी से देश भर में नागरिकों को त्वरित और अधिक सही फैसले करने में मदद मिलेगी।”

बाढ़ के इस अलर्ट को गूगल वेब सर्च, गूगल एप के गूगल नाउ कार्डस, गूगल मैप और गूगल पब्लिक अलर्ट होमपेज पर पाया जा सकेगा। इसे डेस्कटाप पर भी देखा जा सकेगा और मोबाइल पर भी। इसमें सीडब्ल्यूसी से मिले आंकड़ों के आधार पर जानकारी दी जाएगी।

2015 में इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने भारत में चक्रवातों के बारे में पूर्व जानकारी देने की सुविधा शुरू की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493