वॉयस ऑफ फिलिस्तीन रेडियो से फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (पीएलओ) के महासचिव साएब रेकात ने कहा कि वे बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दे सकते।
फिलिस्तीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर हालांकि कहा कि फिलिस्तीनी प्रतिनिधिमंडल दोनों पक्षों के बीच हुए समझौतों व संधियों के प्रति फिलिस्तीन की प्रतिबद्धता के इजरायली पक्ष को स्पष्ट संदेश देगा।
अधिकारी ने कहा, “लेकिन यदि इजरायल फिलिस्तीन नियंत्रित इलाकों पर हमले जारी रखेगा, तो फिलिस्तीन नेशनल अथॉरिटी को जल्द ही उन समझौतों पर पुन: विचार करने पर विवश होगा।”
उल्लेखनीय है कि बीते साल मार्च में पीएलओ सेंट्रल काउंसिल ने इजरायल के साथ सुरक्षा सहयोग का फैसला किया था।
dharmpath.com dharmpath